चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में अग्निशमन केन्द्र लोहाघाट, अग्निशमन केन्द्र चम्पावत तथा कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान होटल, होमस्टे, बैंक, रेस्टोरेंट, अस्पताल एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा सुरक्षा प्रबंधन व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया। टीम द्वारा फायर एक्सटिंग्विशरों की वैधता अवधि की जांच करने के साथ-साथ उन्हें भौतिक रूप से संचालित कर उनकी कार्यशीलता भी परखी गई । विशेष रूप से विभिन्न प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास व्यवस्था एवं अग्निकांड की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान स्वामियों एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, फायर उपकरणों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया । साथ ही सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया गया कि फायर एग्जिट एवं निकास मार्गों को सदैव अवरोधमुक्त रखें तथा अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम किया जा सके ।
चम्पावत पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है |













Leave a Reply