फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी का विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षक एंव अमर सिंह अधिकारी प्रभारी फायर स्टेशन टनकपुर के नेतृत्व में फायर स्टेशन टनकपुर की टीम द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी का विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान भवनों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया । साथ ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं संस्थान संचालकों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक अग्निशमन तकनीकों एवं आपदा के समय सुरक्षित निकासी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । चम्पावत पुलिस द्वारा जनपदवासियों की सुरक्षा हेतु इस प्रकार के जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *