शारदा घाट टनकपुर में जल पुलिस की तत्परता से बची युवा की जान |

चम्पावत | शारदा घाट, टनकपुर में स्नान करते समय एक युवक अचानक शारदा नदी के गहरे पानी के बहाव में चला गया तथा डूबने लगा । घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस एवं बचाव दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया । चम्पावत पुलिस की अपील नदी एवं अन्य जल स्रोतों में स्नान करते समय निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा गहरे पानी एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *