मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त देवभूमि अभियान के तहत चम्पावत पुलिस की बडी कार्यवाही थाना पाटी, SOG,ANTF पुलिस, राजस्व विभाग व आबकारी विभाग द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से की जा रही लगभग 65 नाली भांग की खेती को किया गया नष्ट |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध भाग की खेती करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में थाना पाटी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप SOG/ANTF, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के पारस एवं जोगा बसान ग्रामों में अभियान चलाकर अवैध रूप से की जा रही लगभग 65 नाली भांग की खेती को मौके पर ही विनष्ट किया गया | अभियान के दौरान ग्रामीणों को भविष्य में अवैध भांग की खेती न करने की सख्त चेतावनी दी गई तथा नशे के दुष्परिणामों एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु जागरुक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *