चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार थाना तामली पुलिस द्वारा तामली एवं मंच क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों के साथ जागरूकता एवं समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई ।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित ग्राम प्रहरियों को विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर साइबर अपराधों से बचाव, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव, बाल श्रम की रोकथाम, महिला अपराध संबंधी कानून, यातायात नियमों का पालन, राहगीर योजना, प्रधानमंत्री राहत योजना तथा अवैध भांग की खेती की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
थाना पुलिस द्वारा ग्राम प्रहरियों से अपील की गई कि अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आगमन की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा किसी भी प्रकार के विवाद, तनाव या कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की संभावना होने पर समय रहते पुलिस को अवगत कराएं, जिससे समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके
साथ ही पुलिस हेल्पलाइन एवं आपातकालीन सेवाओं 112, 1090, 1930 एवं 1933 के संबंध में जागरूक करने एवं इनके व्यापक प्रचार-प्रसार का अनुरोध भी किया गया।














Leave a Reply