चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा के इमीग्रेशन चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सीमा सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । एसपी ने सभी कार्मिकों को सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, आगंतुकों का नियमानुसार सत्यापन करने तथा आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से ड्यूटी संपादित करने के निर्देश दिए । कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सजगता, अनुशासन एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया ।
नेपाल बॉर्डर पर एसपी रेखा यादव का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा |















Leave a Reply