ऑपरेशन प्रहार के तहत DRINK & DRIVE में वाहन चालक गिरफ्तार वाहन सीज |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में सुगम एवं सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित किए जाने हेतु थाना बनबसा पुलिस द्वारा बनबसा क्षेत्र में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने पर (DRINK & DRIVE) चालक सत्येंद्र कुमार पुत्र गोविंदराम निवासी शीशगढ़ जनपद बरेली को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UP25ER 3739( पंच कार) को सीज़ किया गया है । उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *