अपराधियों पर सख्ती, जनसुरक्षा पर प्राथमिकता—एसपी चम्पावत रेखा यादव ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाइन चम्पावत में जनपद के समस्त, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । बैठक के दौरान पूर्व माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए उनके अनुपालन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए । गोष्ठी में ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्या को “बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ (मई-2026)” घोषित किया गया, जबकि अन्य 21 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

🔺 पुलिस अधीक्षक ने दिये निम्न महत्वपूर्ण निर्देश
🔹 राहगीर योजना के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी दी जाए।
🔹 ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
🔹ड्यूटी के दौरान अथवा पुलिस वर्दी में कोई भी अधिकारी/कर्मचारी किसी प्रकार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित न करने हेतु सख्त निर्देशित किया गया ।
🔹 प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत प्राप्त TMS Requests का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, जिससे सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।
🔹 NBW/BW की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
🔹 “Net Grip” अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए।
🔹 एफएसएल में लंबित मालों की सूची तैयार कर उनके शीघ्र परीक्षण हेतु आवश्यक पत्राचार किया जाए।
🔹 सभी बीट कर्मचारियों द्वारा E-Beat Book/E-Beat एप्लीकेशन का उपयोग सुनिश्चित करते हुए बीट संबंधी समस्त सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड की जाएं।
🔹 किरायेदार सत्यापन अभियान चलाकर बिना सत्यापन निवास कर रहे व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों की गहन जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए।
🔹 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए चेकिंग एवं चालान अभियान में वृद्धि की जाए।
🔹 मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए सुरागरसी-पतारसी के माध्यम से ड्रग्स एवं स्मैक तस्करों की पहचान कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
🔹 साइबर अपराधों में त्वरित अभियोग पंजीकरण, विवेचनाओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण तथा समस्त ऑनलाइन पोर्टलों पर शत-प्रतिशत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनविश्वास को मजबूत करने हेतु सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *