चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में अस्थाई फायर यूनिट बनबसा को सूचना प्राप्त हुई कि आर्मी कैन्ट बनबसा क्षेत्र के जंगल में आग लगी हुई है । सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए MFE से पम्पिंग कर होज रील की सहायता से आग को पूर्णतः बुझा दिया गया । फायर कर्मियों की तत्परता एवं सूझबूझ से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे किसी प्रकार की बड़ी क्षति होने से बचाव हुआ ।
फायर यूनिट टीम विवरण:
* LFM राजेश कार्की
* DVR श्याम सिंह
* FM अमित भट्ट
* FM विक्रम नेगी
* FM जसवीर सिंह















Leave a Reply