चम्पावत | माँ पूर्णागिरी मेले में आये बालक जो शारदा घाट में स्नान करते समय अचानक तेज बहाव में आकर डूबने लगा । मौके पर तैनात जल पुलिस दल ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया । जल पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका । चम्पावत पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि स्नान करते समय सावधानी बरतें व अपने बच्चों का ध्यान दे तथा गहरे पानी में जाने से बचें ।
जल पुलिस
1- कांस्टेबल अनिल कुमार
2- हेड कांस्टेबल कपूर राणा
3-कांस्टेबल हीरा सिंह
4- कांस्टेबल भुवन मेहरा
5- गोताखोर राकेश गिरी
6- गोताखोर रविंद्र कुमार
7- पीआरडी सूरज















Leave a Reply