चम्पावत | वादी ललित सिंह मेहता द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध घर की अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात, मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी किए जाने की तहरीर दी गई थी ।घटना की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में थाना बनबसा में अभियोग पंजीकृत किया गया था । रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बनबसा को उक्त दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त क्रम में निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण एवं सुरेन्द्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में थाना बनबसा एवं एसओजी पुलिस की संयुक्त गठित टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी की करते हुए पुलिस टीम द्वारा बेलबंदगोठ (धनुषपुल क्षेत्र) के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अर्जुन पुत्र संजीवन लाल निवासी फागपुर, थाना बनबसा, चम्पावत उम्र 25 वर्ष,
2. देवेन्द्र प्रसाद पुत्र प्रेम प्रसाद निवासी फागपुर, थाना बनबसा, चम्पावत उम्र 26 वर्ष
बरामदगी
✔️ 01 सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन
✔️ 03 जोड़ी चांदी की पायल
✔️ 01 जोड़ी चांदी के कान के टॉप्स
✔️ 02 चांदी के सिक्के
बरामदगी के आधार पर अभियोग में 3(5)/ 317(2) बीएनएस धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
चम्पावत पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सतत कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
















Leave a Reply