चम्पावत पुलिस द्वारा यातायात, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन एवं महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली आयोजित |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटकाना पुल से रोडवेज स्टेशन चम्पावत तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । रैली के माध्यम से आम जनमानस एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभावों तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं । इस दौरान पुलिस कर्मियों एवं प्रतिभागियों द्वारा जनसामान्य को जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात, साइबर सतर्कता, नशामुक्त समाज तथा महिला सम्मान एवं सुरक्षा का संदेश दिया गया । चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, साइबर ठगी से सतर्क रहें, नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *