विद्यालय एवं सड़क मार्ग मे गिरे विशालकाय पेड़ों को हटाकर फायर टीम ने किया राहत एवं बचाव कार्य |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन मे जनपद की फायर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर गिरे विशालकाय पेड़ों को हटाकर जनसुरक्षा सुनिश्चित की गई । फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचोलीगोठ परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सुरक्षित रूप से हटाया गया, जिससे विद्यालय परिसर को संभावित खतरे से मुक्त किया गया । इसी क्रम में फायर स्टेशन लोहाघाट को डीसीआर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि जीआईसी चांदमारी रोड पर एक देवदार का विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है। फायर यूनिट द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर हटाया गया तथा मार्ग पर यातायात को पुनः सुचारु कराया गया । फायर सर्विस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से जनसुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा संभावित दुर्घटनाओं को टाला जा सका ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *