चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन टनकपुर व कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पेट्रोल पम्पों का विशेष निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान शारदा फिलिंग स्टेशन, टनकपुर फिलिंग स्टेशन, हरवंश मोटर्स वर्क्स, तड़ागी फिलिंग स्टेशन एवं चंद पेट्रोल पम्प में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया । टीम द्वारा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों का सत्यापन किया गया । चम्पावत पुलिस द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे ।
फायर एवं कोतवाली टनकपुर की संयुक्त टीम द्वारा पेट्रोल पम्पों का विशेष अग्नि सुरक्षा निरीक्षण |
















Leave a Reply