गिरे पेड़ों को हटाकर फायर टीम ने सुरक्षित कराया पूर्णागिरी मार्ग |

चम्पावत | फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि पूर्णागिरी-शारदा नदी मार्ग के विभिन्न स्थानों पर तेज आँधी-तूफ़ान के कारण कई पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया है । सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन टनकपुर की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची तथा हाथी डंगर, बूम क्षेत्र, बाटना गाड़ एवं ठूलीगाड़ क्षेत्र में मार्ग पर गिरे लगभग 20 पेड़ों को वुडन कटर की सहायता से काटकर हटाया। टीम के अथक प्रयासों से बाधित मार्ग को शीघ्र ही आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया । राहत एवं बचाव कार्य के दौरान मार्ग में फँसे लगभग 2000 स्थानीय नागरिकों एवं माँ पूर्णागिरी के दर्शन हेतु जा रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया गया तथा यातायात व्यवस्था को पुनः सामान्य किया गया । विपरीत मौसम परिस्थितियों के बावजूद फायर टीम ने तत्परता, साहस एवं समर्पण का परिचय देते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *