चम्पा वत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में फायर स्टेशन टनकपुर द्वारा क्षेत्रान्तर्गत होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉलों का विशेष औचक निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया
🔹 ब्लू एम्पायर होटल, टनकपुर
🔹 होटल श्याम, टनकपुर
🔹 ग्रीन गार्डन बैंक्वेट हॉल, आमबाग
निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों की उपलब्धता, विद्युत वायरिंग की स्थिति तथा अग्नि सुरक्षा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) की जांच की गई । साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया हेतु जागरूक किया गया ।
चम्पावत पुलिस एवं फायर सर्विस — जन सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।
















Leave a Reply