चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन लोहाघाट टीम द्वारा लोहाघाट क्षेत्र के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट एवं बार प्रतिष्ठानों का फायर रिस्क निरीक्षण/ऑडिट किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया। साथ ही संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही प्रयोग तथा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । चम्पावत पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने की अपील की गई ।
फायर सुरक्षा मानकों की जांच हेतु लोहाघाट क्षेत्र में फायर रिस्क ऑडिट अभियान |
















Leave a Reply