थाना तामली पुलिस की जनजागरूकता चौपाल, साइबर सुरक्षा से लेकर यातायात नियमों तक दी महत्वपूर्ण जानकारी |

चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार थाना तामली पुलिस द्वारा क्षेत्र के मंच में आमजन के साथ चौपाल आयोजित कर साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी कानूनों, नवीन आपराधिक कानूनों तथा श्रम कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । इस दौरान उपस्थित लोगों को आपातकालीन सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1930 एवं 1933 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने हेतु बताया गया  । चम्पावत पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा साइबर ठगी की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *