चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना एवं चौकियों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों को पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया तथा आमजन को भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया । चम्पावत पुलिस द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण ही स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर पर्यावरण का निर्माण करें ।
🌿 एक पेड़ भविष्य के नाम 🌿
















Leave a Reply