अनुशासन, दक्षता और फिटनेस पर जोर: एसपी महोदया रेखा यादव ने ली परेड की सलामी |

चम्पावत | रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा परेड की सलामी लेकर पुलिस बल के टर्नआउट, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं तत्परता का गहन निरीक्षण किया गया । परेड के दौरान पुलिस जवानों द्वारा दौड़ चाल, तेज चाल, मंच के समक्ष मार्च पास्ट, स्क्वाड ड्रिल, शस्त्राभ्यास एवं सलामी की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने जवानों को अनुशासन, समयबद्धता एवं शारीरिक दक्षता के महत्व से अवगत कराते हुए सदैव चुस्त-दुरुस्त एवं कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश दिए । परेड उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदया ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए । चम्पावत पुलिस जनपद में अनुशासन, दक्षता एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *