सुरक्षित एवं सुगम यातायात की दिशा में एक और कदम, यातायात पुलिस को मिले नए संसाधन |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा यातायात पुलिस को 02 नई बुलेट मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गईं। निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद को वाहन सुपुर्द करते हुए महोदया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर यातायात प्रबंधन कार्य हेतु रवाना किया । इन आधुनिक वाहनों के माध्यम से यातायात पुलिस अब नगर क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर अधिक प्रभावी ढंग से यातायात संचालन कर सकेगी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की सूचना पर घटनास्थल तक त्वरित पहुंच, घायलों को शीघ्र सहायता, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई तथा यातायात बाधाओं को तत्काल दूर करने में भी सहायता मिलेगी । चम्पावत पुलिस जनपद में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *