होटल, रेस्टोरेंट एवं बैंक्वेट हॉल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण |

चम्पावत | रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर स्टेशन लोहाघाट एवं फायर स्टेशन टनकपुर की टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत होटल, रेस्टोरेंट, बार एवं बैंक्वेट हॉलों का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। साथ ही संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित प्रयोग तथा आवश्यक सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए । चम्पावत पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा जनसुरक्षा हेतु ऐसे जागरूकता एवं निरीक्षण अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *