चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदया चंपावत के आदेशानुसार क्षेत्र में तेज हवा एवं बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्गों को सुचारू कराया ।
🔹 लोहाघाट-चोमेल मोटर मार्ग पर शंखपाल मंदिर के निकट गिरे 02 पेड़ों को फायर यूनिट द्वारा वुडन कटर की सहायता से काटकर हटाया गया तथा यातायात सुचारु किया गया।
🔹 लोहाघाट-बाराकोट मार्ग पर छतरी चौराहे के निकट गिरे चीड़ के पेड़ को भी फायर टीम द्वारा सुरक्षित रूप से हटाकर मार्ग को यातायात हेतु खोल दिया गया।
फायर स्टेशन लोहाघाट की टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर आमजन को राहत प्रदान की गई तथा यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य किया गया।













Leave a Reply