चम्पावत | थाना बनबसा क्षेत्र निवासी देवराम द्वारा अपनी 74 वर्षीय माता जी का घर से बिना बताए चले जाने की सूचना थाना बनबसा में दी गई थी। इस संबंध में गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चंपावत के निर्देशन मे थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही खोजबीन के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा महिला दिनेशपुर क्षेत्र में देखी गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम एवं परिजनों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर विभिन्न मंदिरों एवं धर्मशालाओं में तलाश की गई । तलाश के दौरान हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर, दिनेशपुर से उनकी माता जी को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ में रुचि होने के कारण वह घर से नाराज होकर वहां चली गई थीं । बरामदगी के उपरांत महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बनबसा पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
बनबसा पुलिस की तत्परता से गुमशुदा वृद्ध महिला सकुशल बरामद |













Leave a Reply