कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा 14.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यावही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे खाली प्लॉट के पास से गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर 3 टनकपुर जिला चंपावत उम्र 38 वर्ष के कब्जे से 14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में सुसंगत धाराओ 8/21 NDPS मे अभियोग पंजीकृत किया गया है |

गिरफ्तार अभियुक्त :
1- गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर 3 टनकपुर जनपद चंपावत, जनपद चम्पावत, उम्र 38 वर्ष

बरामदगी:
14.25 ग्राम अवैध स्मैक

अपराधिक इतिहास*.
1.Fir no 69/2025 u/s 8/21/60 ndps act

अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112 तथा निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *