तेज बारिश के बीच चम्पावत पुलिस बनी श्रद्धालुओं की सुरक्षा कवच, बाटला गाड़ में फंसे श्रद्धालुओं को सकुशल कराया पार |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा माँ पूर्णागिरि धाम में दर्शन हेतु आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में माँ पूर्णागिरी धाम में दर्शन हेतु आए एवं दर्शन उपरांत वापस लौट रहे श्रद्धालु अचानक हुई तेज बारिश के कारण बाटला गाड़ में जलस्तर बढ़ जाने से बीच मार्ग में फंस गए। सूचना प्राप्त होते ही चौकी ठुलीगाड़ एवं चौकी बूम पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची । पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित रूप से जल बहाव वाले क्षेत्र से पार कराया तथा उनकी सकुशल आवाजाही सुनिश्चित की । पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं समर्पित सेवा भाव के चलते सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा चम्पावत पुलिस की तत्परता,संवेदनशीलता एवं जनसेवा की भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया गया । चम्पावत पुलिस जनसुरक्षा, जनसेवा एवं जनविश्वास के संकल्प के साथ हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है ।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि — चम्पावत पुलिस हर समय आपके साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *