चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा माँ पूर्णागिरि मेले में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत मेले क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सहायता व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा एवं सुविधा चम्पावत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है । चम्पावत पुलिस श्रद्धालुओं से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस सहायता केन्द्र अथवा डायल 112 से संपर्क करें ।
माँ पूर्णागिरी मेले मे आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी महोदया ने मेले क्षेत्र का किया भ्रमण |
















Leave a Reply