ऑपरेशन प्रहार: लोहाघाट पुलिस की तत्परता से लगभग 05 लाख रुपये के गुम जेवर सकुशल बरामद |

चम्पावत | पिथौरागढ़ निवासी जगदीश्वरी पाण्डेय ग्राम कनेड़ी, लोहाघाट में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। समारोह से वापस लौटते समय उनके लगभग 05 लाख रुपये मूल्य के दो सोने के मंगलसूत्र कहीं गुम हो गए। इस संबंध में थाना लोहाघाट में सूचना दी गई । पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में उक्त सूचना पर थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं लगातार सुरागरसी करते हुए अथक प्रयास के बाद । थाना लोहाघाट पुलिस टीम की मेहनत, सतर्कता एवं मुस्तैदी के फलस्वरूप दोनों गुम मंगलसूत्र सकुशल बरामद कर महिला को सुपुर्द किए गए । अपने कीमती जेवर वापस पाकर महिला एवं उनके परिजनों द्वारा चम्पावत पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *