चम्पावत | श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार चम्पावत पुलिस रीठा साहिब जोड़ मेला–2026 के लिए जारी यातायात संचालन योजना |
1. सामान्य यातायात व्यवस्था
* मेले की अवधि में यातायात संचालन को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन नियंत्रित रहेगा।
* पर्वतीय एवं संकरे मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
* यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यकता अनुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।
* सभी श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।
2. टनकपुर दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
(क) बड़े वाहन / बसें / ट्रैवलर / मालवाहक वाहन
* बड़े वाहन सुखीढांग क्षेत्र में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे।
* यहां से श्रद्धालुओं को छोटे वाहनों/टैक्सी/शटल सेवा के माध्यम से भेजा जाएगा।
* मार्ग : सुखीढांग → बानखाल पुल तिराहा → सिसनी बैंड → परेवा → श्री रीठा साहिब गुरुद्वारा
(ख) छोटे चार पहिया एवं दोपहिया वाहन
* छोटे वाहन नियंत्रित यातायात व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित मार्ग से संचालित होंगे।
* पार्किंग केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाएगी।
3. चम्पावत / लोहाघाट दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
* चम्पावत, लोहाघाट एवं देवीधुरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु निम्न मार्ग का उपयोग करेंगे :
सुखीढांग → चम्पावत → लोहाघाट → धूनाघाट → श्री रीठा साहिब → लधियाघाटी वर्कशॉप तिराहा से बानखाल पुल → सिसनी बैंड → परेवा पार्किंग
* वापसी हेतु भी यही मार्ग निर्धारित रहेगा।
* रीठा साहिब गुरुद्वारा के समीप अनावश्यक वाहन प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
* गुरुद्वारा मार्ग पर केवल पैदल यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
4. हल्द्वानी / खनस्यू / पतलोट क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु व्यवस्था
* छोटे चार पहिया एवं दोपहिया वाहन निम्न मार्ग से संचालित होंगे :
हल्द्वानी → खनस्यू → पतलोट → मेला चौक → सिसनी बैंड → परेवा पार्किंग श्री गुरुद्वारा वापसी हेतु भी यही मार्ग लागू रहेगा।
5. पर्वतीय मार्गों हेतु विशेष सुरक्षा निर्देश
* वाहन धीमी गति एवं नियंत्रित तरीके से चलाएं।
* ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
* दोपहिया वाहन चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें।
* सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य है।
* शराब/मादक पदार्थ सेवन कर वाहन चलाना दण्डनीय अपराध है।
* खतरनाक मोड़ों पर हॉर्न का प्रयोग करें।
* पहाड़ी मार्गों पर अनावश्यक ओवरटेकिंग न करें।
* सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यातायात अवरुद्ध न करें।
* संशोधित साइलेंसर, तेज ध्वनि एवं रैश ड्राइविंग करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
* भारी भीड़ एवं संकरे मार्ग के कारण वाहनों को एक लाइन में संचालित करें।
6. पार्किंग व्यवस्था
* सभी वाहन केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किए जाएं।
* गुरुद्वारा परिसर एवं मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
* यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी/क्रेन कार्यवाही की जाएगी।
7. आपातकालीन एवं सहायता सेवाएं
1. डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम, चम्पावत – 9411112984
2. CO चम्पावत/टनकपुर – 9456593371 / 9456593370
3. TI चम्पावत – 8218932228
4. SO बनबसा – 9870751244
5. SHO टनकपुर – 9411112916
6. SHO चम्पावत – 9997808656
7. चौकी प्रभारी चल्थी – 9917957051
8. SHO लोहाघाट – 8449946555
9. थानाध्यक्ष पाटी – 9568221945
10. थानाध्यक्ष रीठा साहिब – 9411112920
11. आपातकालीन सेवा – 112
जनपद चम्पावत पुलिस की अपील
* पुलिस एवं यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
* धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें।
* सुरक्षित यात्रा करें एवं दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।














Leave a Reply