थाना रीठा साहिब पुलिस ने 01 वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, माननीय न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार न्यायालय से जारी गैर जमानती वारण्टों(NBW) का शत प्रतिशत निस्तारण अनुपालन किए जाने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण व ऑपरेशन प्रहार के तहत सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर जनपद चम्पावत के थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा ग्राम उल्धन जिला उधम सिंह नगर से कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अभियान निरन्तर जारी है ।

अभियुक्त का विवरण
1- राम सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी उल्धन थाना खटीमा जिला उ0सि0नगर उम्र-38 वर्षf

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *