फायर स्टेशन टनकपुर एवं वन विभाग की संयुक्त मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण |

चंपावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार फायर सर्विस टनकपुर एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बस्तियां अनुभाग अन्तर्गत मॉडल क्रू स्टेशन में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई । मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों, बचाव प्रक्रिया एवं त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई । उपस्थित कर्मचारियों द्वारा फील्ड अभ्यास कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा गया । कार्यक्रम में वन संपदा की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में नजदीकी फायर स्टेशन अथवा 112 पर तत्काल सूचना देने हेतु जागरूक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *