सीओ द्वारा थाना बनबसा में मालखाने का भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश |

चम्पावत | रेखा यादव,पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी चम्पाव द्वारा थाना बनबसा के मालों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मालों के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण एवं लंबित मालों की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । क्षेत्राधिकारी द्वारा मालों के सुव्यवस्थित रखरखाव, समयबद्ध निस्तारण एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बनाए रखने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी प्रदान किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *