चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को आदेशित किया गया है । उक्त क्रम में प्रथम घटना शारदा बैराज रोड स्थित कूड़ा डंपिंग जोन में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा MFE से पंपिंग कर मॉनिटर ब्रांच की सहायता से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया तथा आग को फैलने से रोककर स्थिति को सुरक्षित किया गया । द्वितीय घटना में मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी के दृष्टिगत तैनात अस्थाई फायर यूनिट बनबसा को सूचना मिली कि ग्राम बमनपुरी, बनबसा में एक झोपड़ी में आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट मौके पर पहुंची और MFE से पंपिंग कर 02 हौज पाइपों की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया । अन्य स्थानों तक फैलने से रोक लिया गया तथा कोई जनहानि नहीं हुई । फायर युनिट की तत्परता, सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया से दोनों घटनाओं में बड़े नुकसान को टालते हुए स्थिति को सुरक्षित किया गया ।
फायर स्टेशन टनकपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर लगी आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाकर संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया ।
















Leave a Reply