ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना लोहाघाट द्वारा DRINK & DRIVE में वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा कस्बा लोहाघाट में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान कस्बा लोहाघाट में शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने पर (DRINK & DRIVE) पीकप चालक मदन सिंह पुत्र भाष्कर सिंह निवासी ग्राम गङोली थाना कनालीछीना पिथौरागढ को नियमानुसार गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK05CA पीकप को सीज़ किया गया है । उपरोक्त सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। चालक का ड्राईवरी लाईसैंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है | सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *