माँ पूर्णागिरि मेले के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा |

चम्पावत । रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा माँ पूर्णागिरि मेले के दृष्टिगत टनकपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी व्यवस्था, पार्किंग स्थल,खोया-पाया केंद्र, तथा यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था एवं सतर्कता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *