ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत बिना सत्यापन होटल कर्मचारी रखने पर होटल मालिक का ₹10,000 का चालान |

चंपावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद में बिना सत्यापन के रह रहे किरायेदारों एवं ऐसे मकान व होटल मालिकों के विरुद्ध निरंतर सघन चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है | उक्त क्रम में देवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण एवं अशोक कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष लोहाघाट के नेतृत्व में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा बाराकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान एक होटल मालिक द्वारा बिना सत्यापन के होटल में कर्मचारियों से कार्य करवाते हुए पाया गया। इस पर पुलिस द्वारा होटल मालिक के विरुद्ध ₹10,000 (दस हजार रुपये) का चालान किया गया । पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों व किरायेदारों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं, अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *