रिपोर्ट – वंश शर्मा
हरिद्वार | असमाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति सचिन उर्फ मोनू को कस्बा बाजार क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए मय नगदी व सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन सहित हिरासत में लिया गया। आरोपित के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0स0- 340/25, धारा- 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नाम पता आरोपित-
सचिन उर्फ मोनू पुत्र स्व. विक्रम सिंह निवासी शेखपुरी, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार |
बरामदगी
• ₹1500/- नगद
• सट्टा पर्ची/गत्ता
• एक पेन















Leave a Reply