न्यायालय के आदेश पर 05 वारंटियों को धर दबोचा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

हरिद्वार  | वारंटियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील कराने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके अनुपालन में थाना पथरी पुलिस द्वारा वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाकर रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से 05 वारण्टी अभियुक्तों को दबोचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार वारंटीयो के नाम पते
1- शहजाद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम गढी सांगीपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार
वाद संख्या – 816/20 धारा 380/511 भादवि

2- दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी हरिद्वार
वाद संख्या 3147/23 धारा 323, 504, 506 भादवि

3- अक्षय पुत्र देशराज निवासी धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार
वाद संख्या 1997/20 धारा 147, 323, 325 भादवि

4- सुखवीर पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार
वाद संख्या- 982/24 धारा 13 जुआ अधिनियम

5- शहजाद पुत्र इलियास निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी हरिद्वार
वाद संख्या 982/24 धारा- 13 जुआ अधिनियम |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *