टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती एवं प्रभारी निरीक्षक सीआईयू के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
थाना मुनिकीरेती व सीआईयू टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1- अमन कुमार s/o करण कुमार निवासी- सिकरोडा नवादा थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष 2- मोहसिन S/o फुरकान निवासी- उपरोक्त उम्र 18 वर्ष को अवैध रूप से शराब की तस्करी करते हुये शिवपुरी मुनिकीरेती क्षेत्र से वाहन नं0 UK19CA1081 (पिकअप) सहित गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तगण के कब्जे से 20 पेटी mcdowells अंग्रेजी शराब व 05 पेटी बीयर बरामद हुई। अभि0 गण से बरामद mcdowells no.1 डीलक्स व्हिस्की पर मैनुफैक्चरड विदेश्वरी एक्जिम प्रा0 लि0 विलेज ददुआ पो0 सोफ टि0ग0 के होलोग्राम लगे थे। होलोग्राम व शराब संदिग्ध प्रतीत होने पर श्री समर वीर सिंह बिष्ट आबकारी निरीक्षक निरीक्षक नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल, से समन्वय स्थापित किया गया। तो उन्होंने चैकिंग के दौरान मौके पर अभि0गण से बरामद mcdowells no.1 डीलक्स व्हिस्की के बैच नंबर को चैक किया गया तो mcdowells no.1 डीलक्स व्हिस्की की बोतलों पर अंकित बैच नम्बर मैनुफैक्चरड विदेश्वरी एक्जिम प्रा0 लि0 विलेज ददुआ पो0 सोफ टि0ग0 का होना नहीं पाया गया ।
अभि0 गण द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि साहिल नाम के व्यक्ति द्वारा देहरादून में एक गोदाम बनाया गया है । साहिल बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा आदि से शराब मंगाकर उन पर उत्तराखंड आबकारी विभाग का होलोग्राम व लेवल लगाता है और बाहरी राज्यों की शराब को उत्तराखंड का होलोग्राम व लेवल लगाकर अधिक कीमत पर उत्तराखंड में बेचता है । साहिल द्वारा गाडी में ट्रैकर लगाकर उन्हें जगह बताकर माल छोड़ने के लिए भेजा जाता है और साहिल उनकी लोकेशन चैक करता रहता है। जब गाड़ी साहिल की बतायी लोकेशन पर पहुचती है तब वह आगे का रूट बताता है।
हम शराब व बीयर की पेटियों के ऊपर प्लास्टिक की पेटियां रखते है। ताकि कोई हम पर शक न करे। अभि0गण की निशादेही पर मंदाकिनी विहार लेन नं0 3 रायपुर देहरादून स्थित गोदाम की तलाशी ली गयी तो गोदाम से imperial blue व mcdowells के लेवल व उत्तराखंड शासन के होलोग्राम मिले ।
उक्त बरामदा लेवल अभि0गण से बरामद mcdowells no.1 की बोतलो पर लगे लेवल से मिलते है। अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 120/24 धारा 274,336 (3)338,340(2) BNS व 60/72 Ex.Act में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त गण को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्तगण
1- अमन कुमार s/o करण कुमार निवासी- सिकरोडा नवादा थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष 2- मोहसिन S/o फुरकान निवासी- उपरोक्त उम्र 18 वर्ष वांछित अभि0 साहिल निवासी- देहरादून ।
आपराधिक इतिहास-
01- मु0अ0सं0 120/24 धारा 274,336 (3)338,340(2) BNS व 60/72 Ex.Act, थाना मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढ़वाल ।
02- मु0अ0सं0 302/2024 धारा 60/63/72 Ex.Act, 318(4), 347(1) 3(5) BNS
03- मु0अ0सं0- 123/18 धारा 60 Ex.Act, थाना क्लेमेनटाउन जनपद देहरादून ।
बरामदगी विवरण
1- 20 पेटी (240 बोतल) मैकडवल शराब 2- 05 पेटी (120 केन) बीयर
3- वाहन नं0 UK19CA1081 (पिकअप) 4- IB, Mcdwolls के लेवल व आबकारी विभाग उत्तराखंड शासन के होलोग्रा
















Leave a Reply