आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया पुलिस लाईन चंबा का वार्षिक निरीक्षण ।

टिहरी  | निरीक्षण से पहले किया गया भव्य परेड का आयोजन। SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाईन चंबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान SSP द्वारा सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया गया। टोली कमान्डरों से टोली चलवाई गई ।तत्पश्चात शस्त्रागार आर्म्स-अम्यूनेशन पुलिस कैंटीन पुलिस कैंटीन एम टी कम्प्यूटर कक्ष कैश कार्यालय का निरीक्षण किया गया व शस्त्रों के रख रखाव के बारे में भी दिशा निर्देश दिए गए । इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टोर कार्यालय पुलिस जिम बेटमिंटन हॉल तथा गणना कार्यालय जी0 डी0 कार्यालय आदि का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत भोजनालय की साफ- सफाई महिला एवम पुरुष कर्म0 गण बैरक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जे0 आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टि0 ग0, ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, वाचक SSP , प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन एवं जनपद मुख्यालय के थाना प्रभारी/समस्त शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *