खेत से सोलर बैटरी, इलेक्ट्रिक शॉक आदि सामान चोरी प्रकरण में था वांछित घटना में शामिल ०३ आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका जेल |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | वादी सुनील कुमार पुत्र बालचन्द सैनी शहीदवालाग्रन्ट थाना बुग्गावाला जिला हरिद्वार की लिखित तहरीर बावत वादी के खेत से सोलर बैटरी, इलेक्ट्रिक शॉक मशीद चोरी कर लेने के सम्बन्ध में अभि0 पप्पू पुत्र बालकराम निवासी शहीदवाला ग्रन्ट के विरूद्ध मु0अ0स0 03/25 धारा 303(2), BNS पंजीकृत किया गया था । घटना के सफल अनावरण हेतु सी ओ बुग्गावाला के निकट पर्यवेक्षण में गठित थाना बुग्गावाला पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल ०३ अभियुक्तों पप्पू पुत्र बालकराम नि0 शहीदवालाग्रन्ट थाना बुग्गावाला व अभियुक्त, गौतम पुत्र देशराज निवासी शहीदवाला ग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार व दलीप पुत्र तेलूराम नि0 शहीदवालाग्रन्ट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । उपरोक्त अभि0गणो द्वारा पूछताछ मे अपने एक अन्य साथी योगेश उर्फ चिन्टु पुत्र ईश्वर नि0 शहीदवालाग्रन्ट को भी अपने साथ चोरी मे सम्मिलित होना बताया । फरार अभियुक्त योगेश उर्फ चिन्टु पुत्र ईश्वर नि0 शहीदवालाग्रन्ट थाना बुग्गावाला की तलाश मे पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिस दी जा रही थी लेकिन अभियुक्त अपना घर छोड़कर बाहर चला गया था दि0- 19.03.2025 को अभियुक्त के रुड़की मे होने की सूचना प्राप्त हुयी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुड़की कोर्ट रोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की एक बैटरी शहीदवालाग्रन्ट से बरामद कर ली गयी ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1- योगेश उर्फ चिन्टु पुत्र ईश्वर नि0 शहीदवालाग्रन्ट जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्ष

बरामदा माल –
1- एक बैटरी EXIDE-EEY34BA3K4F5440993K42

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *