छमाही निरीक्षण करने कोतवाली नगर पहुंचे एसपी सिटी पंकज गैरोला लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों के जल्द निस्तारण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश |

रिपोर्ट – वंश शर्मा 

कोतवाली नगर | पंकज गैरोला पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार द्वारा कोतवाली नगर हरिद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार द्वारा थाना परिसर की की साफ-सफाई, कार्यालय, मालखाना,भौजनालय, बैरक, आंगुतक कक्ष, महिला हैल्प डेस्क कार्यालय, CCTNS कार्यालय, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया । थाने के अस्लाह एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण करते हुए आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि0/कर्म गणों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया । सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान एंव अभिलेखो का मिलान किया गया अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । मालखाना निरीक्षण के दौरान मालखाना में मुकदमो से सम्बन्धित मालो का रख -रखाव साफ व अच्छा पाया गया । थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं /प्रा0 पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करते हुये निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए । आगामी चारधाम यात्रा, सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *