टिहरी की घनसाली पुलिस द्वारा किया गया वारंटी गिरफ़्तार।

टिहरी |  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में इनामी अपराधियों वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी  के निकट पर्यवेक्षण में थाना घनसाली क्षेत्र में इनामी अपराधी और वारंटियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास जारी है ।जिस क्रम में  न्यायालय नई टिहरी से जारी NBW अंतर्गत धारा 323,504,506 ipc से संबंधित वारंटी /अभियुक्त पदम सिंह को पुलिस टीम द्वारा उसके गाँव चौटारा से गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटी
पदम सिंह पुत्र रामचंद सिंह निवासी ग्राम चोटारा पोस्ट ओo भटगांव पट्टी गोनगढ थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *