टिहरी कप्तान आयुष अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में टारजन गैंग के वांछित 15,000₹ के इनामी अभियुक्त को सोनीपत हरियाणा से किया गिरफ़्तार |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में इनामी अपराधियों/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है |जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्र में इनामी अपराधी और वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष घनसाली के नेतृत्व में CIU व थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया । जिनके लगातार अथक प्रयास व तकनीकी सहायता सर्विलांस से  चोरी तथा गैंगस्टर के वांछित इनामी राकेश को सोनीपत हरियाणा से गिरफ़्तार किया गया इनामी अभियुक्त द्वारा बताया कि मैं गिरफ़्तारी से बचने के लिए यहाँ सोनीपत आ गया था सोनीपत होटल में नौकरी कर रहा था ।अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे पता था कि पुलिस बार-बार मुझे ढूंढने मेरे घर आ रही है इसलिए मैं यहाँ सोनीपत में छिपकर रह रहा था । जिसको घनसाली पुलिस टीम द्वारा सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ़्तार कर आज  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटी
राकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम होल्टा थाना घनसाली टिहरी गढ़वाल|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *