जनपद | जे0 आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा थाना घनसाली का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक महोदय को थाने पर गारद द्वारा सलामी दी गई। गारद को उत्साहवर्धन हेतु महोदय द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात, भोजनालय, बैरक, आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया |
तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि/कर्मचारियों गणों से शस्त्र अभ्यास कराया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई।
सरकारी संपत्ति की जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक किया गया।
इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्याएं पूछी गई व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लेकर लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी, चारधाम यात्रा सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए।
ग्राम प्रहरियों सीएलजी मेंबरों के साथ बैठक कर उनके कर्तव्यों के प्रति हिदायत दी गई ।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, संजीव थपलियाल, उप0 निरी0 सतिंदर भंडारी Asi शिवशंकर उनियाल, ASI अनिल धीमान, Asi भास्कर सिंह, ग्राम चौकीदार, Fire सर्विस SDRF एवं थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक मौजूद रहे |
















Leave a Reply