जे0 आर0 जोशी जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया थाना कैंपटी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | जे0 आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, द्वारा थाना कैंपटी का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया ।

सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक को थाने पर गारद द्वारा सलामी दी गई। गारद को उत्साहवर्धन हेतु द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय, माल खाना, हवालात भोजनालय, बैरक आगंतुक कक्ष, महिला एवम् शिशु कल्याण पटल, CCTNS कक्ष, थाना परिसर में लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने के अस्लाहों एवं आपदा संबंधी उपकरणों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा आपदा उपकरणों के सम्बंध में कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा अधि/कर्मचारियों गणों से शस्त्र अभ्यास कराया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा माल मुक़दमाती, मुकदमाती वाहनों एवं अन्य मालों का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराने की हिदायत की गई । सरकारी संपत्ति का जीपी लिस्ट से मिलान किया गया एवं रखरखाव को चेक किया गया । इसके उपरान्त अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्याएं पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में नियुक्त समस्त विवेचकों को लंबित विवेचना का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए ।अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आगामी, चारधाम यात्रा सीजन एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने हेतु थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कैंपटी संजय मिश्रा, उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा, उपनिरीक्षक गण के साथ थाने पर मौजूद समस्त कार्मिक उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *