वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा किया गया LIU का वार्षिक निरीक्षण |

टिहरी | SSP जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में स्थापित LIU का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया गया कार्यालय के समस्त पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन किया गया एवं अध्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान विदेश शाखा की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल समान्य शाखा आदि के दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। एवं CVR,MVR,PVR एवं अन्य प्रकार के सत्यापनों को निर्धारित समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गय। विदेशी नागरिकों के सत्यापन को और अधिक गंभीरता से लिए जाने हेतु बताया गया । शाखा परिसर में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए । जिस अवसर पर जे0 आर0 जोशी अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल वाचक कार्यालय से निरीक्षक श्री परविंदर सिंह रावत, LIU निरीक्षक शैलेश राणा, PRO अनिरुद्ध मैठाणी एवं कार्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *