स्मैक तस्कर दबोचा, कब्जे से 6.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद एक्टिव पुलिसिंग एवं सक्रिय मुखबिर तंत्र के चलते मिली कामयाबी |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

बुग्गावाला | कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुग्गावाला पुलिस ने शाहमन्सूर से सिकरोडा जाने वाले रास्ते से नशा तस्कर अरशद को 06.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोचा । बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर मु0अ0स0 11/2025 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है ।

विवरण आरोपित-
अरशद पुत्र सय्याद निवासी ग्राम बन्दरजूड़ जनपद हरिद्वार उम्र 28 वर्ष

बरामदगी-
06.65 ग्राम स्मैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *