टिहरी | आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा चौकी अन्जनीसैन में व्यापार मंडल के सदस्यों व CLG मेम्बरान व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी ली गयी । जिसमें सभी को आगामी होली पर्व व वर्तमान में चल रहे रमजान पर्व के दृष्टिगत शांति,कानून व्यवस्था व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई । साथ ही सभी को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात नियमों के बारे में व समान नागरिक सहिता कानून UCC के बारे में जानकारी दी गयी ।
आगामी त्यौहारों होली व रमजान के दृष्टिगत हिंडोलाखाल पुलिस द्वारा व्यापार मण्डल के सदस्यों व CLG मेम्बरों के साथ की गई गोष्ठी ।
















Leave a Reply