नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, ०२ नशा तस्कर दबोचे 15 लीटर कच्ची शराब बरामद |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

खानपुर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने व आगामी होली त्यौहार को सौहार्द पूर्वक मनाने के क्रम में खानपुर पुलिस के द्वारा रात्रि में नियमित चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम महेश्वरा व ग्राम कलसिया से 2 अभियुक्तो को कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए दबोचा गया। साथ ही मौके से करीब 200 लीटर लाहन नष्ट किया गया ।

नाम पता अभियुक्त
1- आत्मा राम पुत्र सूरजा निवासी – ग्राम कलसिया थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 58 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0स0 46/2025 धारा 60 आबकारी अधिनिमय
2- जनेश्वर पुत्र हरफूल सिंह निवासी ग्राम महेश्वरा थाना खानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 72 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0स0 47/2025 धारा 60 आबकारी अधिनिमय

बरामद माल–
15 लीटर अवैध कच्ची शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *